Uncategorized

कोरोना संक्रमित मरीज 10 हजार पार, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 2234 संक्रमित

नई दिल्ली.  (Fourth Eye News) आज देश में लॉकडाउन को 21 दिन पूरे हो रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार को पार कर गई है। सोमवार को संक्रमण के सबसे ज्यादा 1 हजार 224 मामले सामने आए हैं।

मेघालय में सोमवार शाम को कोरोनावायरस का पहला संक्रमित मिला। मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा ने कहा- मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे घबराएं नहीं। हम स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। इससे निपटने के लिए हमारी तैयारी पूरी है।

Live – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की बड़ी बातें, 3 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

इधर, सोमवार को महाराष्ट्र में एक बार फिर सबसे ज्यादा 352, राजस्थान में 93 और उत्तरप्रदेश में 75 नए केस मिले। वहीं, मध्यप्रदेश में भी 52, गुजरात में 56, जबकि बिहार में 2 और असम में 1 मरीज मिला। इनको मिलाकर देश में सोमवार को संक्रमितों की कुल संख्या 10 हजार 453 हो गई । आपको बता दें कि ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों के आंकड़ों के अनुसार हैं।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सोमवार शाम को 5 बजे तक देश में 9 हजार 352 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 8 हजार 48 का इलाज चल रहा है। 979 ठीक हुए हैं और 324 की मौत हो चुकी है।

लॉकडाउन में पुलिसकर्मियों का टेलेंट और मानवता दोनों देख रहा है देश

आठ राज्यों और एक यूटी ने लॉकडाउन बढ़ाया

इधर, बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच अरुणाचल प्रदेश, बंगाल, तेलंगाना, पंजाब, ओडिशा  मेघालय, महाराष्ट्र, पश्चिम और तमिलनाडु ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) पुडुचेरी ने भी सोमवार को लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया। इनको मिलाकर देश के आठ राज्यों और एक यूटी में लॉकडाउन बढ़ चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button