Uncategorized

चीनी पॉप सिंगर क्रिस वू को हुई 13 साल की सजा, नशे के हालत में 3 महिलाओं से रेप का आरोप

चीनी-कैनेडियन पॉप सिंगर क्रिस वू को बीजिंग के एक कोर्ट ने 13 वर्ष की जेल की सजा सुनाई है। वू को तीन महिलाओं के रेप और ग्रुप सेक्शुअल एक्टिविटी के लिए भीड़ इकट्ठा करने का दोषी पाया गया हैं। क्रिस वू को बीते वर्ष पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। उस समय एक स्टूडेंट ने उस पर डेट-रेप का आरोप लगाया था। इसके बाद 24 और लड़कियों ने सामने आकर वू के खिलाफ गवाही दी थी। वू पर बीजिंग के चाओयंग जिले के कोर्ट ने तीन महिलाओं का बलात्कार करने के लिए 11 साल और छह महीने की सजा सुनाई हैं। सिंगर पर आरोप है कि उसने 2020 में अपने घर पर बुलाकर तीनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया था, जब वो शराब के नशे में थीं और अपना बचाव नहीं कर पाएंगी। इसके अलावा कोर्ट ने ग्रुप सेक्शुअल एक्टिविटी के लिए लोगों को इकट्ठा करने के लिए सिंगर को एक साल और 10 माह की भी सजा सुनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button