छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

30 जून को ग्राम बटंग में होगा शाला प्रवेश उत्सव, नए विद्यार्थियों का किया जाएगा स्वागत

मनीष कुमार ठाकुर….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ सभी स्कूल खुल चुके हैं। राज्यभर में विद्यार्थियों को स्कूलों से जोड़ने और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में पाटन क्षेत्र के ग्राम बटंग में स्थित विद्यालय में 30 जून को शाला प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, स्कूल अध्यक्ष, सरपंच, पंच सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। आयोजन का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराना तथा अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करना है। विद्यालय परिवार ने ग्रामवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button