छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’, आधुनिक तकनीक से किसानों की बदलेंगी खेती

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले की स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब आधुनिक कृषि तकनीक से जुड़कर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल गढ़ रही हैं। नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत चयनित महिलाएं रायपुर के आईटीएम विश्वविद्यालय में ड्रोन संचालन और रिमोट पायलटिंग का विशेष प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रशिक्षण के बाद ये महिलाएं किसानों को ड्रोन के जरिए नैनो उर्वरक, कीटनाशक छिड़काव और अन्य कृषि सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। इससे खेती कम लागत, कम समय और अधिक दक्षता के साथ हो सकेगी। यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार देने के साथ वैज्ञानिक खेती और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।



