छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों का उत्साह बढ़ा, छात्राओं को मिली साइकिल की सौगात

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर स्थित स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (अंग्रेजी माध्यम), ब्रह्मरोड में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में शामिल होकर नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने और बेटियों को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। साइकिल वितरण योजना छात्राओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उनकी स्कूल तक सुरक्षित और आसान पहुंच सुनिश्चित होगी।

उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, मेहनत और शिक्षा को सफलता का आधार बनाने का संदेश दिया। साथ ही शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है।

उन्होंने बताया कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के माध्यम से प्रदेश के विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button