छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

मौसम ने बढ़ाई मुसीबत! छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन को रहना होगा सतर्क

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है और 18 अगस्त को उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है। तापमान में अगले तीन दिनों के दौरान कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। बारिश के साथ कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनने की आशंका भी बनी हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी मानसून सक्रिय रहने का अनुमान जताया है।

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन के सामने निचले इलाकों में निगरानी बढ़ाने की चुनौती है। जिन क्षेत्रों में जलभराव या बाढ़ की आशंका रहती है, वहां लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

राज्य में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एनडीएमए की ओर से 18 अगस्त को राज्य स्तरीय टेबल-टॉप एक्सरसाइज भी आयोजित की जा रही है। इसके बाद 20 अगस्त को मॉकड्रिल प्रस्तावित है। इससे बाढ़ की स्थिति में राहत और बचाव व्यवस्था की तैयारियों को परखा जाएगा।

कोरबा में बांगो डेम से 41 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति सामने आ चुकी है। ऐसे में लगातार बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के बीच प्रशासन की सतर्कता महत्वपूर्ण हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button