छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों की महाबदलाबली: 6 कलेक्टर हटे, 22 अधिकारियों का ट्रांसफर—क्या प्रशासन में सब ठीक नहीं था?

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 22 IAS अधिकारियों और एक IFS अधिकारी का तबादला किया है। इस बदलाव में छह जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की जारी सूची के मुताबिक कांकेर, मुंगेली, सक्ती, कबीरधाम, गरियाबंद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के कलेक्टरों को बदला गया है।

इस प्रशासनिक सर्जरी में कई जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और सचिव स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। खास बात यह है कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले कबीरधाम के कलेक्टर का भी तबादला हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वहां के कलेक्टर को उपमुख्यमंत्री का करीबी माना जाता था।

नई पदस्थापना के तहत कुंदन कुमार को कांकेर, अमृत विकास तोपनो को मुंगेली और जयश्री जैन को सक्ती का कलेक्टर बनाया गया है। तुलिका प्रजापति को कबीरधाम, रणबीर शर्मा को गरियाबंद तथा तनुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। भुवनेश यादव को आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को नगरीय प्रशासन एवं विकास का संचालक तथा रिमझियस एक्का को मिशन संचालक, जल जीवन मिशन बनाया गया है।

सरकार के इस बड़े फेरबदल ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। छह जिलों में कलेक्टर बदलने और 22 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देने के फैसले को प्रदेश की बड़ी प्रशासनिक कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें—:

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button