नेपाल में जल प्रलय से हाहाकार, 570 से ज्यादा लाशों का ढेर… ड्रैगन ने फेरा मुंह तो ‘द बिग ब्रदर’ भारत ने बचाई पड़ोसी की जान!

पड़ोसी देश नेपाल इस वक्त सदी की सबसे भीषण बाढ़ और जल प्रलय से जूझ रहा है, जहां लाशों का अंबार लग चुका है। संकट की इस घड़ी में जहां स्वार्थी चीन ने अपनी सीमाएं बंद कर ली हैं, वहीं भारत ने बड़े भाई का फर्ज निभाते हुए नेपाल को डूबने से बचा लिया है।
नेपाल और तिब्बत की सीमा से लगे इलाकों में आई भयानक बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या बढ़कर 579 से भी पार हो गई है। इस महा-संकट के बीच नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन पर मौसम की मार पड़ रही है और हेलीकॉप्टर्स भी उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। ऐसे समय में जब चीन ने केवल 5 मौतों का झूठा आंकड़ा देकर मदद से हाथ खींच लिए, तब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर भारतीय वायुसेना और विदेश मंत्रालय तुरंत एक्टिव हुए। भारत ने रविवार सुबह ही राहत सामग्री की अपनी चौथी बड़ी खेप (4th Relief Consignment) सीधे काठमांडू पहुंचाई है। इसके साथ ही नेपाल में फंसे 105 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर नागपुर वापस लाया गया है।
नेपाल संकट में भारत का यह त्वरित और विशाल रेस्क्यू ऑपरेशन यह साबित करता है कि दक्षिण एशिया में भारत ही एकमात्र विश्वसनीय और सबसे ताकतवर संकटमोचक है।



