देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

ड्रैगन के घर में घुसकर भारत ने ठोंकी कील! फ्रांस के साथ मिलकर भारत में बनेगा ऐसा महाहथियार जो दुश्मनों को पलभर में कर देगा राख!

आत्मनिर्भर भारत’ का नारा अब सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि दुश्मनों की छाती पर मिसाइल बनकर दागने के लिए तैयार है। भारतीय सेना को महाशक्तिशाली बनाने के लिए एक और महाडील लॉक हो चुकी है।

कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स लिमिटेड (KSSL) ने फ्रांस के सबसे बड़े रक्षा दिग्गज ‘थेल्स ग्रुप’ (Thales Group) के साथ एक बेहद आक्रामक और रणनीतिक गठबंधन (SAA) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस ऐतिहासिक सौदे के तहत अब भारत के भीतर ही थेल्स के खतरनाक और युद्ध में परखे जा चुके 70 मिलीमीटर (mm) के लेजर-गाइडेड रॉकेट सिस्टम का बड़े पैमाने पर स्वदेशी निर्माण किया जाएगा। यह वही कालजयी हथियार है जो भारतीय वायुसेना की ताकत को दस गुना बढ़ा देगा। बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर की भारत यात्रा के तुरंत बाद इस सौदे को अमलीजामा पहनाया गया है। भारत अब विदेशी हथियारों पर निर्भर रहने वाला देश नहीं, बल्कि खुद दुनिया को हथियार बेचने वाला ग्लोबल हब बन चुका है।

चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर तैनात होने वाले ये रॉकेट्स दुश्मनों की हर चाल को नाकाम कर देंगे। भारत की यह आत्मनिर्भरता पूरी दुनिया के लिए एक कड़ा संदेश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button