देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

आसमान में खौफनाक धमाका! लाइव एयर शो के दौरान सेना का F-4 फाइटर जेट क्रैश, दो जांबाज पायलटों की तड़पकर मौत, मची भगदड़!

ग्रीस के तानाग्रा मिलिट्री बेस पर चल रहा जश्न पल भर में मातम में बदल गया। ‘एथेंस फ्लाइंग वीक 2026’ के लाइव प्रदर्शन के दौरान ग्रीक वायुसेना का एक लड़ाकू विमान F-4 फैंटम अचानक अनियंत्रित होकर जमीन पर आ गिरा।

चश्मदीदों के मुताबिक, विमान हवा में करतब दिखा रहा था कि तभी अचानक उसकी ऊंचाई कम होने लगी। पायलटों ने विमान को संभालने की आखिरी सांस तक कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। विमान जमीन से टकराते ही एक बड़े आग के गोले में तब्दील हो गया। इस भीषण हादसे में विमान के दोनों पायलटों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मिलिट्री बेस के आसपास के इलाकों में आग फैल गई, जिसके चलते आनन-फानन में वहां मौजूद हजारों दर्शकों को बाहर निकाला गया और शो के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया।

अत्याधुनिक फाइटर जेट्स की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस हादसे ने पूरी दुनिया के एविएशन सेक्टर को हिलाकर रख दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button