छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिली बड़ी उपलब्धि, ICAR ने दिया ‘A’ ग्रेड

राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय की हालिया उपलब्धियों की जानकारी राज्यपाल को दी।
डॉ. गिरीश चंदेल ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय कृषि शिक्षा अधिमान्यता बोर्ड ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को ‘A’ ग्रेड प्रदान किया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न महाविद्यालयों और शिक्षण कार्यक्रमों को भी अधिमान्यता मिली है।
इस उपलब्धि पर राज्यपाल रमेन डेका ने विश्वविद्यालय के कुलपति, शिक्षकों और समस्त टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि को कृषि शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बताया।




