देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

अमेरिका की धमकियों के बीच भारत में BRICS समिट: सुपरपावर दादागिरी पर महासंग्राम!

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर वैश्विक मंच पर भयंकर घमासान मच गया है। एक तरफ भारत इस महामंच की मेजबानी कर रहा है, तो दूसरी तरफ अमेरिकी प्रशासन ने डॉलर के दबदबे को चुनौती देने के नाम पर ब्रिक्स देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने और सख्त आर्थिक प्रतिबंधों की सीधी धमकी ठोंक दी है।

इस कूटनीतिक तनाव के बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत दौरे पर पहुँचे हैं, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता हो रही है। अमेरिका की इस गुंडागर्दी और गीदड़भभकी का करारा जवाब देने के लिए भारत, चीन और रूस समेत पूरा ब्रिक्स कुनबा एकजुट नजर आ रहा है। भारत के इस सख्त रुख ने पश्चिमी देशों के पेट में मरोड़ पैदा कर दी है।
वैश्विक दबावों को दरकिनार करते हुए भारत ने यह साफ कर दिया है कि वह अपनी आर्थिक संप्रभुता और व्यापारिक हितों से रत्ती भर भी समझौता नहीं करेगा।

ये खबर भी पढ़ें—:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button