देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

लद्दाख मामले पर छिड़ा गृहयुद्ध जैसा सियासी संग्राम! पूर्व बीजेपी सांसद के बयानों से सोनम वांगचुक खेमे में भड़की आग

लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची और राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर जारी आंदोलन के बीच अब लद्दाख के नेताओं के भीतर ही अंदरूनी रार सार्वजनिक हो गई है। पूर्व बीजेपी सांसद थुपस्तान छेवांग के ताजा बयान ने सोनम वांगचुक और उनके समर्थकों के खिलाफ आग में घी डालने का काम किया है।

छेवांग ने खुले तौर पर आरोप लगाया है कि गृह मंत्रालय के साथ हुई बातचीत काफी हद तक फलदायी और सकारात्मक थी, लेकिन कुछ लोग (इशारा वांगचुक और उनके समर्थकों की तरफ) लद्दाख की जनता को जानबूझकर गुमराह कर रहे हैं और झूठा नैरेटिव गढ़ रहे हैं।

इस तीखे हमले के बाद आंदोलनकारी खेमों में दोफाड़ हो चुका है। सोनम वांगचुक के समर्थकों का कहना है कि यह लद्दाख की जायज मांगों को कमजोर करने की साजिश है, जबकि विरोधी इसे वांगचुक का राजनीतिक हथकंडा बता रहे हैं। लद्दाख के भविष्य को लेकर जारी यह तीखी बयानबाजी अब एक बड़े बड़े राजनीतिक संग्राम में बदल चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें—:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button