देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

IAEA की बैठक से परमाणु चीफ की छुट्टी: ऑस्ट्रिया का बैन, ईरान-पश्चिम के रिश्तों में अब सीधे परमाणु धमाका?

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की वियना में होने जा रही सालाना बैठक से ठीक पहले संयुक्त राष्ट्र और पश्चिमी देशों ने ईरान को तगड़ा झटका दिया है। ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख मोहम्मद एस्लामी पर लगे अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों (Travel Ban) के चलते उनके सम्मेलन में शामिल होने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि ईरानी परमाणु प्रमुख को इस वैश्विक सम्मेलन से बाहर रखा गया है।

जून 2025 में हुए अमरीकी व इजराइली हमलों के बाद से तेहरान ने UN के निरीक्षकों को अपनी तबाह हुई परमाणु साइटों की जांच करने से पूरी तरह रोक रखा है। एस्लामी पर लगा यह बैन ईरान को और ज्यादा आक्रामक बना सकता है।

पश्चिमी देशों द्वारा कूटनीति के दरवाजे बंद करने का यह अहंकारी फैसला अब ईरान को गुप्त रूप से परमाणु बम का परीक्षण करने के लिए सीधे तौर पर उकसा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें—:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button