लाल सागर में भड़की बारूद की लपटें: सऊदी की पाइपलाइन पर खूनी हमले के बाद क्रूड ऑयल $107 के पार!

पश्चिम एशिया का युद्ध अब एक ऐसे भयानक मुकाम पर पहुंच गया है, जहां से पूरी दुनिया को भारी मंदी का अंधेरा लीलने को तैयार खड़ा है। यमन के हुथी विद्रोहियों ने सऊदी अरब के मुख्य तेल अवसंरचना (तेल पाइपलाइन) पर जोरदार हमला करके तेल आपूर्ति की रीढ़ तोड़ दी है।
इस भीषण हमले के ठीक बाद सऊदी अरब को अपनी मुख्य पाइपलाइन बंद करनी पड़ी, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में हड़कंप मच गया और बेंट क्रूड का भाव झटके में 3% से ज्यादा उछलकर $107.82 प्रति बैरल तक जा पहुंचा। इस बीच, यमनी सेना ने अल-मखा बंदरगाह शहर को वापस लेने के लिए ताबड़तोड़ हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। वहीं, तनाव इतना भयंकर हो चुका है कि ओमान ने अपनी मध्यस्थता वाली ईरान-खाड़ी वार्ता को ही तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया है। सऊदी अरब ने अपने चार दक्षिणी शहरों के लिए डेंजर अलर्ट जारी कर सीधे चेतावनी दी है कि वह इस आक्रामकता का ‘मुंहतोड़ और कड़ा जवाब’ देगा।
वैश्विक शक्तियों की नाकामी ने पूरे मिडिल ईस्ट को बारूद का ढेर बना दिया है और इस युद्ध का सबसे बड़ा खामियाजा आम जनता को महंगाई की मार से भुगतना होगा।



