‘एआई इंसानों को मिटा देगा!’: गूगल डीपमाइंड के टॉप रिसर्चर का सनसनीखेज इस्तीफा, ट्रंप के उड़े होश!

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का जिन्न अब इंसानी वजूद को ही निगलने पर आमादा है, और इसका सबसे बड़ा सबूत गूगल के अंदर से आई इस खौफनाक खबर ने दे दिया है। Google DeepMind के मुख्य AI रिसर्चर बिलाल ने अपनी नौकरी से अचानक इस्तीफा देकर दुनिया भर में हड़कंप मचा दिया है।
बिलाल ने अपने विदाई पत्र में एक सनसनीखेज चेतावनी जारी करते हुए लिखा है कि AI की अनियंत्रित और बेकाबू होती क्षमताएं बहुत जल्द पूरी मानव जाति का विनाश (Kill us all) कर सकती हैं। जहां एक तरफ वैज्ञानिक दुनिया खत्म होने की चेतावनी चिल्ला-चिल्लाकर दे रहे हैं, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग से मुलाकात के दौरान इस गंभीर खतरे को महज एक “ढोंग और अफवाह” (Hoax) बताकर खारिज कर रहे हैं। वहीं पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्रंप के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये की खुलेआम धज्जियां उड़ाई हैं।
चंद कॉर्पोरेट अरबपतियों के मुनाफे के चक्कर में दुनिया को तबाही के मुहाने पर धकेला जा रहा है और सफेद महल में बैठे हुक्मरान आंखें मूंदे तमाशा देख रहे हैं।



