महाराष्ट्र में परीक्षा में धांधली पर छात्रों का सब्र टूटा! MPSC छात्रों के आंदोलन में उतरी पार्टियां, सरकार की घेराबंदी तेज

महाराष्ट्र में एमपीएससी (MPSC) और पात्रता परीक्षाओं में बार-बार हो रही गड़बड़ियों और तिथियों के टाले जाने से भड़के युवाओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है। सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (SPPU) द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा (MH SET) को तीसरी बार स्थगित किए जाने के बाद छात्रों का विरोध उग्र हो गया है।
परीक्षा में कथित अनियमितताओं और बार-बार देरी के खिलाफ छात्रों ने आयोग के अध्यक्ष और सचिव के इस्तीफे की मांग की है। इस आंदोलन को कई राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दे दिया है और 24 सितंबर तक मांगे न माने जाने पर पूरे राज्य में चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही प्रशासनिक नाकामी ने राज्य सरकार को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया है।
युवाओं के रोजगार और भविष्य से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर सरकार की टालमटोल की नीति ने अब एक बड़े राजनीतिक बवंडर का रूप ले लिया है, जो जल्द शांत होता नहीं दिख रहा।
ये खबर भी पढ़ें—:



