गुटखा विज्ञापन पर FDA का बड़ा प्रहार, शाहरुख़, अजय और टाइगर पर कानूनी शिकंजा!

बॉलीवुड के दिग्गजों को अब गुटखा और पान मसाला के विज्ञापनों में काम करना भारी पड़ता दिख रहा है। महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने शाहरुख़ खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
सरोगेट विज्ञापनों और प्रतिबंधित पान मसाला ब्रांड्स के प्रचार को लेकर एफडीए (FDA) ने इन तीनों सुपरस्टार्स के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सेलिब्रिटी होने के नाते वे कानून से ऊपर नहीं हैं और उन पर भी उतनी ही जवाबदेही बनती है जितनी कंपनियों पर। कोर्ट तक मामला पहुंचने के बाद भी अथॉरिटी ने इन्हें तुरंत सोशल मीडिया से ऐसे ऐड हटाने और जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
इन अभिनेताओं पर गुटखा कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लगातार लगता रहा है। जनहित के नाम पर एफडीए द्वारा उठाया गया यह कड़ा कदम बॉलीवुड और कॉर्पोरेट जगत दोनों में हड़कंप मचा रहा है।



