salman-khan-loses-cool-at-driver-during-ganpati-visarjan-crowd-chaos

सलमान खान के ड्राइवर से हुई बड़ी चूक, भीड़ के बीच भाईजान का फूटा गुस्सा, सरेआम काटा बवाल!

गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान मुंबई में भीड़ भरे इलाके से निकलते वक्त सलमान खान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। ड्राइवर की एक छोटी सी चूक ने भाईजान का पारा इतना चढ़ा दिया कि उन्होंने सरेआम अपना आपा खो दिया।

लालबागचा राजा और आशीष शेलार के घर गणपति दर्शन के दौरान सलमान खान को देखने के लिए फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा था। कार के चारों तरफ भारी भीड़ जमा थी। इसी दौरान गाड़ी चला रहे ड्राइवर से एक लापरवाही हुई, जिससे सुरक्षा में बड़ी चूक होने का खतरा पैदा हो गया। चश्मदीदों और वायरल वीडियो के मुताबिक, सलमान खान ने ड्राइवर को भीड़ में गाड़ी सही से हैंडल न करने पर तुरंत फटकार लगाई।

सोशल मीडिया पर अब इस घटना की क्लिप आग की तरह फैल रही है। जहां कुछ फैंस इसे सलमान खान की सुरक्षा के लिहाज से जायज ठहरा रहे हैं, वहीं आलोचक इसे एक्टर का सरेआम बदतमीजी वाला रवैया बताकर ट्रोल कर रहे हैं।

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18503

Leave a Reply