देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
IIIT हैदराबाद में ‘उमर खालिद’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर सेंसर बोर्ड का शिकंजा!

IIIT हैदराबाद में आज उमर खालिद पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने इस गैर-प्रमाणित (Uncertified) डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन पर सख्त आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे हरी झंडी देने से साफ इनकार कर दिया।
सेंसर बोर्ड की चेतावनी के बाद संस्थान प्रशासन तुरंत हरकत में आया। कॉलेज प्रशासन ने आनन-फानन में स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि ऐसा कोई भी आधिकारिक या अनधिकृत आयोजन संस्थान की ओर से प्रायोजित नहीं था। इस घटना के बाद से कैंपस के भीतर अभिव्यक्ति की आजादी बनाम सेंसरशिप के मुद्दे पर बहस छिड़ गई है।




