खेल समाचार | क्रिकेट, फुटबॉल, ओलंपिक | Fourth Eye News।Sports

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट संबंधों पर फूटा पूर्व वर्ल्ड कप विजेता का गुस्सा: “इनके साथ खेलना बंद करो!”

एशिया कप के दौरान पाकिस्तानी अधिकारी मोहसिन नकवी के साथ हुए ट्रॉफी विवाद और भारत-पाक क्रिकेट के लगातार बिगड़ते माहौल के बीच आज 1983 के वर्ल्ड कप विजेता मदन लाल का बड़ा आक्रामक बयान ट्रेंड कर रहा है। मदन लाल ने खुले तौर पर बीसीसीआई (BCCI) और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि पाकिस्तान के साथ बार-बार इस तरह की तमाशाई राजनीति बर्दाश्त करने से बेहतर है कि उनके साथ किसी भी स्तर पर क्रिकेट खेलना पूरी तरह बंद कर दिया जाए।

हाल में हुए प्रेजेंटेशन ड्रामा में जिस तरह भारतीय टीम को ट्रॉफी देने में ड्रामेबाजी की गई, उसे लेकर पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का गुस्सा अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। मदन लाल ने सीधे शब्दों में कहा, “हर बार वही ड्रामा, वही बेइज्जती! अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकता तो भारत को ऐसे किसी भी मल्टी-नेशनल टूर्नामेंट में उनके खिलाफ मैदान पर उतरने से साफ मना कर देना चाहिए।”

जब आत्मसम्मान ही दांव पर लग जाए, तो क्रिकेट जैसे खेल की आड़ में पाकिस्तान की नापाक चालों को ढोना भारत के लिए अब नामुमकिन हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button