खेल समाचार | क्रिकेट, फुटबॉल, ओलंपिक | Fourth Eye News।Sports

वीआईपी नखरे या मजबूरी? एशियन गेम्स में होटल को लेकर BCCI और IOA आमने-सामने!

करोड़ों में खेलने वाले भारतीय क्रिकेटरों के वीआईपी नखरों ने एक बार फिर भारतीय खेल जगत को शर्मसार कर दिया है। एशियन गेम्स 2026 के आयोजकों द्वारा दिए गए 3-स्टार (APA Hotel Nagoya) और 4-स्टार होटलों में रहने को लेकर बीसीसीआई ने जो ड्रामा खड़ा किया, उस पर भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने सीधे लगाम कस दी। बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों के लिए अलग से 5-स्टार होटल चाहता था, लेकिन IOA चीफ पीटी उषा और अधिकारियों के कड़े रुख के बाद बोर्ड को अपने घुटने टेकने पड़े और आधिकारिक होटल में ही रुकने पर रजामंदी देनी पड़ी। करोड़ों के कॉन्ट्रैक्ट में पलने वाले क्रिकेटरों को देश का प्रतिनिधित्व करते समय आम एथलीटों की तरह रहना चुभ रहा है, जो खेल भावना पर एक बहुत बड़ा तमाचा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button