देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
कोलंबिया यूनिवर्सिटी पर ‘नस्ली नफरत’ का संगीन दाग! फिलिस्तीन समर्थक छात्रों का संस्थागत उत्पीड़न पर भयंकर केस!

अमेरिका के शीर्ष उच्च शिक्षण संस्थान कोलंबिया यूनिवर्सिटी पर नस्लवाद और फिलिस्तीन विरोधी संस्थागत नफरत फैलाने के गंभीर आरोपों के साथ एक बड़ा मुकदमा ठोक दिया गया है। कोर्ट में दाखिल याचिका में यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज और प्रशासन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने इजरायल-गाजा विवाद के बीच फिलिस्तीनी और शांति समर्थक छात्रों को सुरक्षा देने में जानबूझकर घोर लापरवाही बरती और उनके खिलाफ एक ‘सड़ा हुआ, संस्थागत फिलिस्तीन विरोधी माहौल’ बनाया। कैंपस में छात्रों के साथ हुए पक्षपात और दमनकारी रवैये के इस कानूनी खुलासे ने अमेरिका के शैक्षणिक संस्थानों के भीतर छिपे पक्षपात और दोहरे रवैये को नंगा करके रख दिया है।



