देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
छात्रों के सपनों पर अमेरिकी चाबुक! 15 सितंबर से लागू हुआ ‘तुगलकी’ नियम, लाखों अंतरराष्ट्रीय छात्र संकट में!

अमेरिका ने 15 सितंबर 2026 से विदेशी छात्रों की गर्दन मरोड़ने के लिए अपने F-1 वीजा नियमों में एकतरफा और बेहद कड़ा फेरबदल लागू कर दिया है। दशकों पुराने ‘ड्यूरेशन ऑफ स्टेटस’ नियम को खत्म करके अब हर अंतरराष्ट्रीय छात्र के लिए अमेरिका में रुकने की अधिकतम समय सीमा सिर्फ 4 साल तय कर दी गई है। कोर्स खत्म होने के बाद देश छोड़ने के समय को भी 60 दिनों से घटाकर आधा यानी 30 दिन कर दिया गया है। हालांकि अमेरिकी अदालत ने ट्रम्प प्रशासन की इन नई और मनमानी बंदिशों पर अस्थायी रोक लगाकर राहत देने की कोशिश की है, लेकिन वाशिंगटन के इस रुख ने दुनिया भर के लाखों विदेशी छात्रों और शोधकर्ताओं का भविष्य दांव पर लगा दिया है, जिससे अमेरिका की नीतियों के खिलाफ तीखा गुस्सा फूट पड़ा है।


