देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

हॉर्मुज़ की खाड़ी पर अमरीका की दादागिरी! तेल मार्गों की सुरक्षा के नाम पर वैश्विक ‘वसूली’ का खुला फरमान!

पश्चिम एशिया और हॉर्मुज़ की खाड़ी में जारी महायुद्ध के बीच अमेरिकी प्रशासन के एक नए फरमान ने उसके ही सहयोगियों के होश उड़ा दिए हैं। अमेरिकी सरकार ने खुला रुख अपनाते हुए मांग की है कि हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों और समुद्री व्यापार की सुरक्षा के एवज में दुनिया के बाकी देश अमेरिका को भारी ‘हर्जाना और सुरक्षा खर्च’ चुकाएं। यह विवाद ऐसे वक्त पर भड़का है जब पेंटागन की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ईरान के साथ जारी भीषण झड़पों के कारण मध्य-पूर्व में अमेरिकी सैन्य अड्डों को भारी नुकसान हुआ है और अमेरिकी घातक हथियारों का बड़ा भंडार खाली हो रहा है। ओमान द्वारा सुरक्षा वार्ताओं को टालने और अमेरिकी ‘दादागिरी’ के इस वित्तीय फरमान से खाड़ी देशों और वैश्विक बाजार में भूचाल आ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button