मुंबई में गुंडागर्दी का वायरल वीडियो: राज ठाकरे की तस्वीर के आगे घुटने टिकवाए, मुंह पर पोती स्याही!

सोशल मीडिया पर रील बनाना एक इन्फ्लुएंसर को भारी पड़ गया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने इन्फ्लुएंसर महेश मोटे को पकड़कर उसके मुंह पर काली स्याही पोत दी और सिर पर चप्पल रखकर उठक-बैठक करवाई। इतना ही नहीं, उसे राज ठाकरे की तस्वीर के सामने नतमस्तक होकर माफी मांगने पर मजबूर किया गया।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल चुका है और इंटरनेट पर लोग कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वालों पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक तरफ जहां मनसे कार्यकर्ता इसे अपनी विचारधारा का अपमान करने का करारा जवाब बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आम नागरिक और विपक्षी दल पुलिस की ढिलाई पर सवाल उठा रहे हैं।
सरेआम इस तरह कानून अपने हाथ में लेना और किसी व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से नीचा दिखाना गुंडागर्दी का नंगा नाच है, जिस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


