सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म पर चोरी का घिनौना आरोप: ट्रेलर में बिना पूछे घसीटा गाना, संगीतकार ने ठोका केस!

बॉलीवुड में चोरी का काला धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है! सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग बड़ी फिल्म ‘द व्वान’ रिलीज से ठीक पहले एक बहुत बड़े विवाद के दलदल में धंस चुकी है। इंडिपेंडेंट म्यूजिक कंपोजर सरगम वैष्णव ने मेकर्स की घटिया करतूत का भंडाफोड़ करते हुए संगीन आरोप मढ़ दिए हैं!
सरगम वैष्णव का साफ कहना है कि फिल्म के ट्रेलर में उनके कई सालों की मेहनत से बने मशहूर ट्रैक ‘ऐगिरि नंदिनी’ के हिस्से को बिना किसी इजाजत और लाइसेंस के उठाकर ठूंस दिया गया है। लगभग 25 सेकंड का कंटेंट सीधे-सीधे चोरी करके प्रमोट किया जा रहा है। संगीतकार ने सीधे चेतावनी दी है कि ट्रेलर से तुरंत उनका गाना हटाया जाए, वर्ना वो मेकर्स को घसीटते हुए कोर्ट के चक्कर कटवाएंगे! बिना रॉयल्टी और परमिशन के दूसरों की मेहनत पर डाका डालने वाली यह हरकत बॉलीवुड के दोगले रवैये का पर्दाफाश करती है।
बॉलीवुड के इन बड़े बैनरों की दादागिरी अब नहीं चलने वाली। किसी कलाकार की सालों की मेहनत चुराकर करोड़ छाप सिनेमा बेचना साफ तौर पर एक जुर्म है और मेकर्स को इसका जवाब देना ही पड़ेगा।

