Rent A Garba Partner’ विज्ञापनों पर पुलिस की लाल आंखें: डांडिया नाइट्स के नाम पर जिस्मफरोशी और धोखेबाजी?

आगामी त्यौहारों और गर्बा नाइट्स के उत्साह के बीच सोशल मीडिया पर छाए ‘रेंट ए गर्बा पार्टनर’ (Rent A Garba Partner) के ट्रेंड ने भारत के सांस्कृतिक ताने-बाने पर हमला बोल दिया है। युवाओं को लुभाने के लिए चलाए जा रहे इन विज्ञापनों पर पुलिस और स्थानीय नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा है।
सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे विज्ञापन वायरल हो रहे हैं जहाँ गर्बा खेलने के लिए पैसे देकर पार्टनर किराए पर लेने का ऑफर दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों और सांस्कृतिक संगठनों ने इसे धार्मिक उत्सव की आड़ में अश्लीलता और अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का धंधा करार दिया है। मामला बिगड़ते देख पुलिस ने सख्त चेतावनी और एडवाइजरी जारी कर दी है कि ऐसे ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम करने वाले जेल की सलाखों के पीछे होंगे। त्यौहार की आड़ में पश्चिमी संस्कृति के नाम पर परोसा जा रहा यह नंगापन अब कानूनी शिकंजे में फंस गया है।
आस्था और परंपरा के पर्व पर मॉडर्न होने का ढोंग रचकर गंध फैलाने वाले इन गिरोहों पर पुलिस का यह डंडा एकदम सही और वक्त की मांग है।


