मध्यप्रदेश समाचार ||Fourth Eye News| Madhya Pradesh News

इंदौर में सियासत का घटिया स्तर: पीएम मोदी की मिमिक्री पर सड़क से संसद तक महाभारत!

मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में सियासत की मर्यादा पूरी तरह तार-तार हो गई। मंच पर एक कॉमेडियन ने राहुल गांधी के सामने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐसा मजाक उड़ाया कि भारतीय जनता पार्टी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

कार्यक्रम के दौरान स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मनी ने राहुल गांधी को गले लगाकर पीएम मोदी की आवाज और हाव-भाव की नकल उतारी। इस वाकये का वीडियो खुद कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया। केंद्रीय मंत्रियों से लेकर वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस को “जोकरों और कॉमेडियनों की पार्टी” तक कह डाला।

दूसरी तरफ कांग्रेस नेताओं ने पलटवार करते हुए इसे लोकतंत्र में स्वस्थ व्यंग्य बताया और बीजेपी पर अभिव्यक्ति की आजादी दबाने का आरोप मढ़ा। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि क्या सत्ता की लड़ाई अब संवैधानिक पदों के सरेआम अपमान तक आ पहुंची है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button