दरिंदे पर टूटा जनता का गुस्सा: किशनगंज में 6 साल की मासूम से हैवानियत, भीड़ ने सिखाया सबक!

मासूमों पर नीच नीयत रखने वाले दरिंदों के खिलाफ अब समाज का सब्र का बांध टूट चुका है। सेंट्रल दिल्ली के किशनगंज में 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत करने की कोशिश कर रहे आरोपी को जनता ने रंगे हाथ दबोच लिया।
किशनगंज इलाके में अंकित नाम के एक शख्स ने जब 6 साल की मासूम को अपनी गंदी नीयत का शिकार बनाने की कोशिश की, तो स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई। गुस्से से भड़की जनता ने आरोपी को वहीं धर दबोचा और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद लोग उसे घसीटते हुए पुलिस चौकी ले गए। दिल्ली पुलिस ने बिना एक पल गंवाए त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाला, भीड़ को तितर-बितर किया और आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया। पुलिस ने पीड़िता को तुरंत मेडिकल जांच के लिए भिजवाया और आरोपी के खिलाफ बीएनएस (BNS) तथा सख्त पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे जेल की सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी कर ली है।
पुलिस प्रशासन की तत्परता और सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई ने यह संदेश दे दिया है कि मासूमों की सुरक्षा पर आंच आने पर कानून किसी भी अपराधी को बख्शने वाला नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें—:


