बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

‘कॉफी विद करण’ का अंत! 22 साल का घमंड टूटा या करण जौहर का बड़ा पैंतरा?

बॉलीवुड के सबसे विवादित, चटपटे और टीआरपी बटोरने वाले शो ‘कॉफी विद करण’ पर आखिरकार विराम लगने जा रहा है। करण जौहर ने खुद 30 सितंबर की सुबह यह ऐलान कर तहलका मचा दिया कि शो का 9वां सीजन इसका आखिरी सीजन होगा।

22 सालों से बॉलीवुड के नेपोटिज्म, स्टार-किड्स के नखरों और अंदरूनी गॉसिप्स को नेशनल प्लेटफॉर्म पर परोसने वाले करण जौहर का यह फैसला अचानक नहीं है। पिछले कुछ समय से बॉलीवुड का यह एलीट क्लब सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहा था और बॉयकॉट ट्रेंड के सामने घुटने टेकने पर मजबूर था। करण भले ही यह कहें कि वे अब निर्देशन पर ध्यान देना चाहते हैं, लेकिन कड़वी सच्चाई यह है कि भारतीय दर्शक अब स्टार्स के इस खोखले ड्रामे से ऊब चुके हैं।

यह भारतीय सिनेमा के उस दौर का अंत है जहां चैट शो के जरिए पूरे बॉलीवुड के नेरेटिव को कंट्रोल करने की कोशिश की जाती थी। अब कंटेंट ही असली राजा है और करण जौहर को भी यह बात देर से ही सही, समझ आ चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button