देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान में हवा में मचा हड़कंप, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग और इजराइली फाइटर जेट्स तैनात!

दुबई से इजराइल की राजधानी तेल अवीव की तरफ उड़ रहे एक फ्लाईदुबई (Flydubai) के यात्री विमान में अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया जब विमान ने हवा में ही हाइजैकिंग कोड (Distress Signal) ट्रिगर कर दिया। सिग्नल मिलते ही हड़कंप मच गया और इजराइल ने आनन-फानन में अपने लड़ाकू जेट्स हवा में रवाना कर दिए। यात्रियों की चीखों और विमान के अचानक नीचे गोता लगाने के बीच इसे सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

शुरुआती रिपोर्ट्स में हाईजैक की आशंका जताई गई थी, लेकिन बाद में सामने आया कि कॉकपिट के भीतर पायलटों के बीच आपस में तीखी बहस और कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते गलती से इमरजेंसी सिग्नल दब गया। हालांकि, मध्य पूर्व में जारी युद्ध और भारी तनाव के बीच इस घटना ने कुछ घंटों के लिए पूरे क्षेत्र को सैन्य आपातकाल जैसी स्थिति में डाल दिया।

इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच के बाद पुष्टि की कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। लेकिन इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि खाड़ी देशों के ऊपर उड़ने वाले हर एक नागरिक विमान पर इस समय कितना भारी दबाव और सुरक्षा खतरा बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें —:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button