ब्रिटेन-ईरान में छिड़ा नया ‘धर्मयुद्ध’! आरएएफ बेस पर टेरर प्लॉट से भड़का लंदन!

यूके (UK) की धरती आज सुबह बड़े पुलिस ऑपरेशनों और सनसनीखेज खुलासों से कांप उठी। रॉयल एयर फोर्स (RAF) फेयरफोर्ड बेस को उड़ाने की एक बहुत बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है, और इसके तार सीधे तौर पर ईरान से जुड़ते दिख रहे हैं।
ब्रिटिश सुरक्षा एजेंसियों ने लंदन समेत 5 बड़े शहरों में 800 पुलिसकर्मियों को उतारकर जबरदस्त छापेमारी की, जिसमें 17 संदिग्धों को धर दबोचा गया। इस रेड के दौरान एक पुलिस अफसर को चाकू से गोद दिया गया। ब्रिटिश अधिकारियों ने साफ आरोप लगाया है कि इस आतंकी साजिश के पीछे तेहरान का हाथ है, हालांकि ईरान ने इन दावों को खारिज किया है। दूसरी तरफ, ब्रिटेन में जारी इस आंतरिक और सुरक्षा संकट के बीच नए ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने यूरोपीय संघ (EU) में वापस जाने के संकेत देकर देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है।
ब्रिटेन आज जिस तरह से आंतरिक चरमपंथ और सुरक्षा संकटों से जूझ रहा है, उसकी तुलना में भारत का कड़ा और सख्त ‘जीरो टॉलरेंस’ आतंकवाद-विरोधी मॉडल आज पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बन चुका है।
ये खबर भी पढ़ें —:




