छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर इन्फ्लुएंसर अवार्ड 2026: आयोजकों ने विवादों पर दी सफाई, बताया, पूरी तरह निजी था कार्यक्रम, सत्यता की पुष्टि बाकी

chhattisgarh-creator-influencer-award-2026-organizers-clarification
आर्टिकल अच्छा लगे तो शेयर करें

रायपुर। राजधानी के होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में 25 नवंबर 2026 को आयोजित ‘छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर इन्फ्लुएंसर अवार्ड 2026’ को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवालों के बीच आयोजक संस्था स्टार पीआर एजेंसी ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यक्रम पूर्णतः निजी स्तर पर आयोजित किया गया था और इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन से किसी भी प्रकार का वित्तीय सहयोग नहीं लिया गया था।

शासन की भूमिका और कार्यक्रम का उद्देश्य

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य स्तरीय इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के कंटेंट निर्माताओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना, प्रशिक्षण के माध्यम से उनकी प्रतिभा को निखारना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करना था। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के प्रतीक चिह्न का उपयोग केवल सहयोगी के रूप में किया गया था तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को युवाओं से संवाद करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

कुवैत में ड्रोन हमले से दो इतालवी नागरिकों की मौत, ईरान ने आरोप नकारे; खाड़ी युद्ध के और फैलने का खतरा

चयन प्रक्रिया और सोशल मीडिया पर असंतोष

पुरस्कारों के चयन पर उठे प्रश्नों का जवाब देते हुए एजेंसी ने कहा कि इसके लिए पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई थी, जिसका विवरण आधिकारिक वेबसाइट innovatecg.in पर पहले से उपलब्ध था। इस नियम के तहत विजेताओं का चयन सार्वजनिक मतदान को 30 प्रतिशत और निर्णायक मंडल (जूरी) के अंकों को 70 प्रतिशत भार देकर कुल अंकों के आधार पर किया गया। हालांकि, एजेंसी ने खेद व्यक्त किया कि चयन प्रक्रिया की जानकारी सभी प्रतिभागियों तक पर्याप्त रूप से नहीं पहुँच सकी, जिसके कारण कुछ प्रतिभागियों में असंतोष उत्पन्न हुआ और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी जताई।

कार्यक्रम के समय और पुरस्कार राशि पर स्पष्टीकरण

समय-सारिणी से जुड़े सवालों पर आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम निर्धारित समय के अनुसार दोपहर 2 बजे शुरू हुआ। इसमें पैनल डिस्कशन और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं। एजेंसी के अनुसार समय को लेकर कोई समस्या नहीं थी, बल्कि कुछ अव्यवस्थाओं के कारण असुविधा हुई।

यमन में हवाई हमले से मचा कोहराम, 11 लोगों की मौत; बच्चों की जान जाने पर सऊदी अरब पर गंभीर आरोप

पुरस्कार राशि के वितरण को लेकर फैली गलतफहमियों को दूर करते हुए बताया गया कि कुल 62 पुरस्कारों में से 4 श्रेणियों—एक ‘पीपल चॉइस अवॉर्ड’ और तीन ‘सब-कैटेगरी’—में कोई आधिकारिक रजिस्ट्रेशन या नॉमिनेशन प्राप्त नहीं हुआ था। इसी कारण इन चार श्रेणियों में विजेता घोषित नहीं किए गए और न ही पुरस्कार राशि वितरित की गई। शेष सभी श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा मंच से की गई थी और उनके द्वारा दिए गए बैंक विवरण के आधार पर पुरस्कार राशि का भुगतान कर दिया गया है।

अंत में स्टार पीआर एजेंसी ने विश्वास जताया कि यह पहल छत्तीसगढ़ में एक सशक्त रचनाकार समुदाय के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी और प्राप्त सुझावों के आधार पर भविष्य के आयोजनों को और बेहतर बनाया जाएगा। फिलहाल प्रेस विज्ञप्ति भेजने वाले नंबर से पुष्टि नहीं हो पाई है एजेंसी से संबंधित कि ये कोई सरकार की इनपेनल्ड एजेंसी है या फिर कोई निजी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *