छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह: ‘रामनामी इको टूरिज्म’ का शुभारंभ, पहले ही दिन पहुंचे विदेशी पर्यटक

ramnami-eco-tourism-chandalidih-sarangarh-bilaigarh-chhattisgarh
आर्टिकल अच्छा लगे तो शेयर करें

रायपुर/सारंगढ़-बिलाईगढ़: छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नैसर्गिक सुंदरता को देश-दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में एक नई पहल करते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम चंदलीडीह में ‘रामनामी इको टूरिज्म‘ की शुरुआत की गई है। जिला प्रशासन और रामनामी समुदाय के संयुक्त प्रयासों से विकसित इस केंद्र का शुभारंभ अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने फीता काटकर किया। उत्साहजनक बात यह रही कि शुभारंभ के पहले ही दिन दो विदेशी पर्यटकों ने चंदलीडीह पहुंचकर यहां की प्राकृतिक छटा और सांस्कृतिक परिवेश का अनुभव लिया।

भिलाई की श्री राम कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- प्रभु श्रीराम के ननिहाल में कथा का आयोजन सौभाग्य की बात

नौकायन, कायाकिंग से लेकर सतखंडा पहाड़ की ट्रैकिंग तक का रोमांच प्रकृति, आस्था और रोमांच के अनूठे संगम के रूप में विकसित चंदलीडीह में पर्यटकों के लिए कई आकर्षक गतिविधियां शुरू की गई हैं:

  • जल आधारित रोमांच: पर्यटक यहां नौकायन, बांस के बेड़े की सवारी और कायाकिंग का आनंद ले सकेंगे।
  • ट्रेकिंग और नाइट कैंपिंग: प्रकृति प्रेमियों के लिए सतखंडा पहाड़ की पदयात्रा (ट्रैकिंग), पिकनिक और खुले आसमान के नीचे रात्रिकालीन शिविर (नाइट कैंपिंग) की विशेष व्यवस्था की गई है।

रामनामी समाज की अनूठी विरासत से रूबरू होगी दुनिया चंदलीडीह पर्यटन स्थल की सबसे बड़ी विशेषता यहां की विशिष्ट रामनामी संस्कृति है। भगवान श्रीराम के प्रति अटूट आस्था रखने वाला रामनामी समुदाय अपने शरीर पर राम नाम का गोदना गुदवाने, राम नाम अंकित वस्त्र धारण करने और भजन-कीर्तन की अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। इस इको टूरिज्म पहल से देशी-विदेशी पर्यटकों को इस समुदाय की सरल जीवनशैली और आध्यात्मिक चेतना को करीब से समझने का अवसर मिलेगा, जिससे इस विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य: मंत्री राजेश अग्रवाल

ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार को मिलेगी गति सामुदायिक सहभागिता पर आधारित इस पहल का उद्देश्य पर्यटन विकास के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना भी है। पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए टूरिस्ट गाइड, नौकायन संचालन, होम-स्टे, स्थानीय खान-पान और हस्तशिल्प के क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *