रिसाली को मिली 101 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पेयजल व्यवस्था के लिए 134 करोड़ की घोषणा की

cm-vishnudeo-sai-inaugurates-development-works-risali-durg-announces-water-project
आर्टिकल अच्छा लगे तो शेयर करें

रायपुर/दुर्ग: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को दुर्ग जिले के नगर पालिक निगम रिसाली में आयोजित समारोह में 101 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने रिसाली के समग्र विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ के शहरों को आर्थिक विकास, उद्योग, व्यापार और रोजगार के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित कर रही है।

रिसाली के लिए मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं समारोह के दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर द्वारा रखी गई मांगों को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रिसाली नगर निगम क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सौगातों की घोषणा की:

  • पेयजल और जल शुद्धिकरण: क्षेत्र में सुदृढ़ पेयजल व्यवस्था के लिए 134 करोड़ रुपए की स्वीकृति।
  • नाली सुदृढ़ीकरण: वार्ड क्रमांक 1 से 40 तक नाली निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपए।
  • मुक्तिधामों का उन्नयन: नेवई और जोरातराई स्थित मुक्तिधामों के विकास के लिए 50-50 लाख रुपए।
  • पीएम ई-बस सेवा: आने वाले दिनों में रिसाली नगर निगम क्षेत्र को भी पीएम ई-बस सेवा से जोड़ने की घोषणा, जिससे नागरिकों को आधुनिक और सुगम सार्वजनिक परिवहन मिलेगा।

101 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में जिन प्रमुख कार्यों की शुरुआत और लोकार्पण किया, उनमें नगर निगम के 29.55 करोड़ रुपए के 22 कार्यों का भूमिपूजन तथा 39.56 करोड़ रुपए के 2 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के 28.06 करोड़ के एक कार्य और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के 3.84 करोड़ रुपए के चार कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया।

ये खबर भी पढ़ें – श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

प्रमुख निर्माण कार्यों में आजाद मार्केट से मैत्री कुंज तक 10.84 करोड़ रुपए से नाला निर्माण, डीपीएस चौक से जोहार चौक तक 5.59 करोड़ रुपए से सड़क विकास, वार्ड-18 में 1.95 करोड़ से ओवरहेड टैंक और मैत्री नगर में 1.65 करोड़ से उद्यान व प्रकाश व्यवस्था के कार्य शामिल हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, नेवई भिलाई में 28.07 करोड़ रुपए की लागत से नए आवासीय भवन, बालक छात्रावास और वर्कशॉप का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना और मोदी की गारंटी से बदल रही तस्वीर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना’ के माध्यम से शहरों में बुनियादी ढांचे को नई गति दी है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी आश्वस्त किया कि रिसाली के विकास में धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें – धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, बारिश से प्रभावित किसानों को सुविधाजनक तिथि का टोकन दें: प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि गरीब परिवारों के लिए स्वीकृत 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों में से 12 लाख का निर्माण पूरा हो चुका है। महतारी वंदन योजना के तहत 68 लाख महिलाओं को अब तक 33 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। वहीं किसानों के हित में 15 नवंबर से प्रदेश के करीब 3,100 केंद्रों (जिनमें 360 नए केंद्र शामिल हैं) पर 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी सुचारू रूप से जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *