धनोरा के कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं

cm-vishnudeo-sai-attends-sahastrabahu-arjun-jayanti-kalar-mahotsav-dhanora-kondagaon
आर्टिकल अच्छा लगे तो शेयर करें

रायपुर/कोण्डागांव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को कोण्डागांव जिले के ग्राम धनोरा में आयोजित ‘राजराजेश्वर भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव’ में शामिल हुए। उन्होंने भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान सहस्रबाहु अर्जुन का जीवन न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण के उच्च आदर्शों का प्रतीक है, जो हमें समाज की सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता है।

कलार समाज के गौरवशाली इतिहास की सराहना मुख्यमंत्री साय ने समाजजनों को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कलचुरी वंश के एक हजार वर्षों के वैभवशाली शासन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कलार समाज ने अपनी समृद्ध विरासत को संजोते हुए शिक्षा, कृषि और व्यापार के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की है। समाज के हर वर्ग की उन्नति में ही प्रदेश की समृद्धि निहित है और राज्य सरकार इसी भावना के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए कार्य कर रही है।

देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत, 2047 तक विकसित भारत के नेतृत्व की जिम्मेदारी युवाओं पर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बस्तर में शांति, विकास और जनकल्याण के प्रयास मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में बस्तर में हो रहे सकारात्मक बदलावों और राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी:

  • नक्सल उन्मूलन और ‘सेवा डेरा’: बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त कर शांति और विकास की नई दिशा दी जा रही है। खाली हो रहे सुरक्षा कैंपों को प्रशिक्षण और जनसेवा केंद्रों के रूप में विकसित कर ‘सेवा डेरा’ बनाया जा रहा है। आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए 15 हजार अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं।
  • स्वास्थ्य व बुनियादी सुविधाएं: ‘स्वस्थ बस्तर योजना’ के तहत 34 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। वहीं ‘अग्रणी बस्तर अभियान’ से दूरस्थ गांवों में राशन, आयुष्मान और जॉब कार्ड पहुंचाए जा रहे हैं।
  • किसानों और महिलाओं के लिए योजनाएं: प्रदेश में 15 नवंबर से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी जारी है, जिसके लिए 360 नए उपार्जन केंद्र खोले गए हैं। इसके अलावा महतारी वंदन योजना के तहत 68 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये, तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा पारिश्रमिक और भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है।
  • पशुपालन और सिंचाई परियोजनाएं: राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ समझौते के तहत प्रत्येक परिवार को दो गाय उपलब्ध कराने व दूध खरीदी की व्यवस्था विकसित की जा रही है। इंद्रावती नदी पर देउरगांव और मटनार में करीब 2,000 करोड़ रुपये की दो बड़ी सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिससे 80 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी।
  • सुशासन और पारदर्शिता: नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 24 घंटे टोल-फ्री ‘मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076’ शुरू की गई है। ‘सेवा सेतु पोर्टल’ के जरिए 38 विभागों की 900 से अधिक सेवाएं घर बैठे मिल रही हैं और 6,000 से अधिक पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

अमेरिका ने भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर कसा शिकंजा, FBI की टॉप-10 सूची में नाम, गिरफ्तारी पर 10 लाख डॉलर का इनाम

जनजातीय और कलार समाज के बीच सदियों पुराना भाईचारा: मंत्री जायसवाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश की 70 हजार से अधिक मितानिन बहनों को मितानिन दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बस्तर और सरगुजा की जनजातीय देव-परंपराओं में कलार समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और दोनों समाजों के बीच सदियों से आपसी सहयोग व भाईचारे की परंपरा रही है।

कांकेर सांसद भोजराज नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री ने धनोरा पहुंचकर सबसे पहले स्थानीय आराध्य खण्डा डोकरा आंगा देव की पूजा कर जनजातीय आस्था के प्रति सम्मान प्रकट किया। वहीं, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने बताया कि सरकार द्वारा 32 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाने से लंबे समय से लंबित विद्युत सब-स्टेशन का निर्माण पूर्ण हो सका है।

प्रमुख रूप से रहे उपस्थित इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी, पूर्व विधायक सेवकराम नेताम, बस्तर आईजी बी.एन. मीणा, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा, कलार समाज बस्तर संभाग के अध्यक्ष कमल किशोर कश्यप सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और समाजजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *