राहुल बोस ने रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में पत्रकारों से किया संवाद

Rahul Bose interacted with journalists at the Raipur Press Club’s ‘Hamar Pahuna’ programme.
आर्टिकल अच्छा लगे तो शेयर करें

यपुर प्रेस क्लब के विशेष संवाद कार्यक्रम ‘हमर पहुना’ में शनिवार को प्रसिद्ध अभिनेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं रग्बी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बोस पहुना के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों से खुलकर संवाद किया और खेल, रग्बी के विकास, युवाओं की भागीदारी तथा भारतीय खेलों के भविष्य को लेकर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में राहुल बोस ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए रग्बी खेल के प्रति अपने अनुभव, भारत में इस खेल की संभावनाओं और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत पर चर्चा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में आयोजित अस्मिता रग्बी स्टेट लीग की सराहना करते हुए कहा कि महिला एवं बालिका खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

राहुल बोस भारतीय रग्बी टीम के खिलाड़ी के रूप में 11 वर्षों तक देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 2009 में खेल से संन्यास लेने के बाद भी वह रग्बी के विकास से जुड़े रहे। वर्ष 2021 में रग्बी इंडिया के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने देश में इस खेल को लोकप्रिय बनाने, युवा प्रतिभाओं को अवसर देने और प्रतियोगिताओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें – मिलावटखोरों में हड़कंप: नकली पनीर का भंडाफोड़ करने वाले पत्रकार “संदीप शुक्ला” को दी जान से मारने की धमकी

उन्होंने रग्बी को आक्रामक, रोमांचक और चुनौतीपूर्ण खेल बताते हुए इसे देश के हर वर्ग तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। भारतीय महिला रग्बी टीम की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों और ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन की संभावनाओं को लेकर भी उन्होंने सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया। वर्ष 2032 के ओलंपिक को भारतीय रग्बी के विकास के महत्वपूर्ण लक्ष्य के रूप में देखा जा रहा है।
अपने फ़िल्मी करियर के बारे में जिक्र करते हुए राहुल बोस ने बताया कि उन्हें अलग-अलग तरीके के रोल करना पसंद है, फिलहाल दो कॉमेडी फिल्म करने के बाद उनकी तलाश चरित्र अभिनय करने की है उनकी दो नई फिल्में जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेगी, उन्होंने पत्रकारों से अपने आप को फिट रखने के लिए खेल और व्यायाम जैसे एक्टिविटी करते रहने की सलाह भी दी

रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी और पत्रकार साथी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकारों को विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *