जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर: सौर ऊर्जा से हर घर पहुंचा स्वच्छ जल, महिलाएं साग-सब्जियां उगाकर संवार रहीं परिवार का पोषण

jal-jeevan-mission-solar-water-supply-transforms-gahandar-village-gariaband
आर्टिकल अच्छा लगे तो शेयर करें

रायपुर/गरियाबंद: गरियाबंद जिले के घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ी पर बसे गहन्दर गांव में जल जीवन मिशन ने विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के परिवारों, खासकर महिलाओं के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव लाया है। जिस गांव में आज तक बिजली नहीं पहुंच पाई है और जहां चारपहिया वाहनों का जाना भी संभव नहीं है, वहां सौर ऊर्जा आधारित नल-जल योजना के माध्यम से अब हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है।

मटमैले पानी और कठिन पहाड़ी रास्तों से मिली मुक्ति गरियाबंद जिला मुख्यालय से रायपुर मार्ग पर करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बारूका स्थित है, जहां से लगभग 11 किलोमीटर लंबे जंगली रास्ते से होकर आश्रित ग्राम गहन्दर पहुंचा जाता है। वन्यजीवों की आवाजाही वाले इस क्षेत्र में कमार जनजाति के करीब 11 परिवार निवास करते हैं, जिनकी आजीविका वनोपज संग्रहण पर निर्भर है। पहले यहां की महिलाओं की दिनचर्या का बड़ा हिस्सा मौसमी नालों और झरनों से पानी लाने में बीतता था, जहां मटमैले पानी को कई परतों से छानकर पीने योग्य बनाना पड़ता था।

मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य: मंत्री राजेश अग्रवाल

सौर ऊर्जा ने दूर की बिजली की बाधा गांव में बिजली न होने की चुनौती को देखते हुए जल जीवन मिशन के तहत यहां सौर ऊर्जा आधारित नल-जल योजना स्थापित की गई है। इसके माध्यम से सभी घरों में नल कनेक्शन दिए गए हैं और अक्टूबर 2024 में गहन्दर को ‘हर घर जल’ ग्राम घोषित किया गया। ग्राम पंचायत बारूका के सरपंच छत्रपाल कुंजाम ने बताया कि नाले से पानी लाने की वर्षों पुरानी मशक्कत समाप्त होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है, जिसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ नवाचार को मिली राष्ट्रीय पहचान, स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स में छत्तीसगढ़ को मिले कुल 5 पुरस्कार

घरों में उग रही साग-सब्जियां, सुधर रहा परिवार का पोषण घर में नल लगने से बचे समय और पानी का उपयोग महिलाएं अब अपने परिवार की खुशहाली और पोषण संवारने में कर रही हैं। गांव की निवासी संत कुमारी और जयंती बाई बताती हैं कि इस योजना से उनके जीवन में कई बड़े बदलाव आए हैं:

  • सब्जियों के लिए नहीं जाना पड़ता दूर: पहले साग-सब्जियों के लिए दूसरे गांवों तक जाना पड़ता था, लेकिन अब घरेलू उपयोग के बाद बचे पानी से महिलाएं अपने घरों में ही सब्जियां उगा रही हैं।
  • पोषण और स्वास्थ्य में सुधार: घर की ताजी सब्जियां मिलने से परिवारों की थाली में पौष्टिक आहार बढ़ा है, जिससे महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सीधा सुधार दिख रहा है।
  • पारंपरिक कार्यों के लिए मिला समय: जयंती बाई के अनुसार, पानी जुटाने की जद्दोजहद खत्म होने के बाद अब वे अपने पारंपरिक और आजीविका से जुड़े कार्यों को अधिक समय और लगन से कर पा रही हैं।

https://youtube.com/post/Ugkx6d1DBkra4tpyXWVgFV8MsJx6yH1RgS6A?si=YTGuSjK5MhIv5zdV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *