Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

अंतागढ़ टेप कांड : अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट के चक्कर काट रहे नेता

  • छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित अंतागढ़ टेप कांड मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी बनाए गए नेता अग्रिम जमानत के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाने में लगे हैं. लोअर कोर्ट से जमानत नहीं मिलने के बाद नेता अब हाई कोर्ट की शरण में जाने लगे हैं. इसको लेकर सियासत भी गर्म हो गई है. राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं.
  • अंतागढ़ टेप कांड मामले में आरोपी पूर्व मंत्री राजेश मूणत से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता, मंतूराम पवार सबने अग्रिम जमानत की याचिका लगाई है. इसे लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है और अंतागढ़ टेप कांड को लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना बताया है. कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला का अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने को लेकर साफ तौर पर कहना है कि प्रथमदृष्टया इस मामले में आरोपी बनाए गए सभी दोषी हैं.
  • मामले में भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव का कहना है कि सरकार इस समय एसआईटी सीरिज बना रही है. सरकार को इस बात के लिए भी एसआईटी बनानी चाहिए कि किन किन मामलों की एसआईटी जांच करानी है. राजनीतिक फायदा लेने के लिए सकरार भाजपा नेताओं के खिलाफ जांच करवा रही है.