देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

26/11 को हुए पूरे 9 साल, दोषियों को सजा कब होगी ?

रायपुर – 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले को कौन भूल सकता है?  हिंदुस्तान के इतिहास में खून से रंगी इस तारीख की आज 9वीं बरसी है। 10 हमलावरों ने मुंबई को खून से रंग दिया था, जिसकी टीस आज भी हर हिंदुस्तानी महसूस करता है ।

26 नवंबर, 2008 की रात करीब 9.50 बजे शुरू हुए इस आतंकी हमले में कुल 166 लोग मारे गए थे एवं 300 से ज्यादा घायल हुए थे। मुंबई के प्रमुख रेलवे स्टेशन सीएसएमटी सहित, ताज होटल, होटल ट्राइडेंट, लियोपोल्ड कैफे एवं नरीमन हाउस सहित सड़क पर चलते कुछ वाहनों को भी निशाना बनाया गया था। चार दिन चले इस हमले के दौरान पुलिस मुठभेड़ में पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते आए 10 में से नौ आतंकी मारे गए थे। साथ ही मुंबई पुलिस के तीन जांबाज अधिकारियों सहित कई जवान भी शहीद हुए। 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button