- भारत के युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी ने दिल्ली में हो रहे आईएसएसएफ निशानेबाजी वर्ल्ड कप (ISSF Shooting World Cup) में पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया. उन्होंने फाइनल में 245 के स्कोर के साथ नया रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है.
- सौरभ के अलावा सर्बिया के दामी मिकेच 239.3 अंक के स्कोर के साथ दूसरे तो चीन के वेई पांग 215.2 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. ये दोनों क्रमश: सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे.
- जबकि यह आईएसएसएफ निशानेबाजी वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है.
- इससे पहले शनिवार को अपूर्वी चंदेला ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की थी.
ISSF Shooting World Cup: सौरभ ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल










