देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

अहमदाबाद : गुजरात: 2008 सीरियल ब्लास्ट के आरोपियों ने महात्मा गांधी पर आधारित परीक्षा में किया टॉप

अहमदाबाद  : गुजरात के अहमदाबाद में 2008 में हुए सीरियल ब्लास्ट के संदिग्धों ने अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी पर आधारित एक टेस्ट में उच्च स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता साबरमती सेंट्रल जेल में लगातार दूसरी बार आयोजित की गई। यह टेस्ट अहमदाबाद में महात्मा गांधी द्वारा स्थापित पब्लिकेशन हाउस नवजीवन ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया था। इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के फाउंडर और आतंकी घटना के कथित रूप से मास्टरमाइंड सफदर नागौरी की अनुपस्थिति में ब्लास्ट के अन्य तीन आरोपियों ने इस एग्जाम में टॉप 3 पोजिशन हासिल की है। बता दें कि सफदर खुद भी पिछले साल महात्मा गांधी पर हुए टेस्ट सहित जेल में होने वाली कई परीक्षाओं में टॉप कर चुका है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button