देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

नई दिल्ली : पीएनबी फ्रॉॅड: 11,400 करोड़ के महाघोटाले के मास्टरमाइंड को बैंक के ब्रेडी हाउस ब्रांच ले जाया गया

नई दिल्ली : पीएनबी फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद लगातार जांच एजेंसियां पूरे मामले की परत दर परत चीजों को हटाने में लगी हुई है। इसी के मद्देनजऱ पीएनबी के आरोपी कर्मचारियों को उस ब्रेडी हाउस ब्रांच लेकर जाया गया जहां से नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी को इस घोटाले में मदद की गई थी।  पीएनबी के रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी और सिंगल विडो ऑपरेटर मनोज खैरात को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नीरव मोदी ग्रुप के ऑथराइज्ड सिग्नेटरी हेमंत भट्ट के साथ शनिवार को गिरफ्तार किया। सीबीआई अधिकारियों के साथ गोरेगांव के रहनेवाले शट्टी और बायकुला के रहनेवाले खैरात को करीब शाम सात बजे ब्रांच में देर रात तक पूछताछ करते हुए देखा गया। बैंक में इस पूछताछ से पहले तीन आरोपियों को सीबीआई के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। वहां से एडिशनल सेशन जज एस.आर. तम्बोली ने खैरात, शेट्टी और भट्ट को तीन मार्च तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button