Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

 रायपुर : प्रमोद दुबे ने स्वीकारी हार,सुनील सोनी को दी बधाई

रायपुर : रायपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे ने अपनी हार स्वीकार करते हुए भाजपा उम्मीदवार सुनील सोनी को बधाई दी है। और कहा है कि लोगों में जो अंदर करंट था वो हम लोगों के खिलाफ गया है। उन्होंने कहा कि हार की वजह मैं कोई चूक नहीं मानता। भाजपा का राष्ट्रवाद का मुद्दा काम कर गया।
मतगणना स्थल सेजबहार पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे ने कहा कि ऐसा लगता है कि देश का जो ट्रेंड चल रहा है उस ट्रेंड से हम भी अछूते नहीं रहे। असफलता का आशय यह है कि सफलता के लिए पूरा प्रयास नहीं हुई।

ये खबर भी पढ़ें –  रायपुर : हमने काम की बात की,बीजेपी ने राष्ट्रवाद की, जनता ने राष्ट्रवाद को स्वीकारा- भूपेश बघेल

हममें कुछ कमियां थी या उन चीजों को हम लोगों तक अपनी सरकार के उपलब्धियों को जनता तक नहीं पहुंचा पाए। लेकिन जिस प्रकार से देश के अंदर करंट चल रहा था। भाजपा को लोगों ने बड़ा जनादेश दिया है। हार स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं है. जनादेश को स्वीकार करना हमारा फर्ज है। रायपुर लोकसभा में 9 विधानसभा है। इसमें लगभग 14 लाख वोट है। आज की स्थिति को देखा जाए तो करीब 4 लाख वोट से हार मिली। मतों का अंतर इतना होगा हमें बिल्कुल एहसास नहीं था।