अजमोद के इन जादुई फायदों के बारे में जानेंगे तो रोज खाएंगे

आपने अजवायन तो खूब खायी होगी। इसका इस्तेमाल सिर्फ खान-पान की चीजों में ही नहीं बल्कि सर्दी-जुकाम और पेट दर्द को ठीक करने में भी किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी अजमोद यानी सेलरी खायी है? अगर नहीं तो इसे अपने डायट का हिस्सा जरूर बना लें। यहां इसके कुछ फायदों के बारे में बताया जा रहा है। इन्हें जान लेंगे तो समझ जाएंगे कि अजमोद कितनी जरूरी है।
शुगर में फायदेमंद
अजमोद में विटमिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम होता है, जिसकी वजह से यह डायबीटीज में भी फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है।
कलेस्ट्रॉल कंट्रोल में
सेलरी यानी अजमोद के नियमित सेवन से कलेस्ट्रॉल का स्तर पर नियंत्रण में रहता है। इसके अलावा यह हार्ट संबंधी बीमारियों में भी लाभकारी है।
लिवर और किडनी के लिए लाभकारी
लिवर की सेहत के लिए अजमोद एकदम बढिय़ा है। यह न सिर्फ लिवर संबंधी बीमारियों को दूर रखती है बल्कि किडनी को भी सुरक्षित रखती है।
वजन घटाने में सहायक
क्या आप जानते हैं कि अजमोद वजन घटाने में भी सहायक है? अजमोद में कम कैलरी होती हैं और यह मेटाबॉलिजम को सुधारने में भी मदद करती है।