वृषभ राशि वालों को मिल सकता है शादी का आश्वासन जानिये आज का राशिफल (11 April 2020))

गृहों की दशाओं का आप पर क्या होगा है असर, जानिए आज का राशिफल
मेष-
स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय मध्यम है। बचकर पार करें।
जल संक्रमण की आशंका है। बहुत ज्यादा ध्यान रखिएगा अपने स्वास्थ्य का। पानी को अच्छे से उबालकर ही पिएं। भगवान शिव की अराधना करें।
वृषभ-
कहीं शादी तय होने का आश्वासन भी मिल सकता है। इस समय सिर्फ हर व्यक्ति को भगवान शिव की अराधना करनी है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग है। प्रेमी-प्रेमिका का एक-दूसरे के प्रति पूरा सहयोग है। अपने और अपने पार्टनर की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। चंद्रमा को प्रणाम करें
मिथुन-
स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। बस भगवान शिव की अराधना करें और हरी वस्तु पास रखें। स्थिति अच्छी नहीं दिखाई दे रही है। बहुत हिसाब से पार करें। कुछ जलजनित बीमारियों, मानसिक तौर पर परेशानी का संकेत है।
ये भी पढ़ें – साप्ताहिक राशिफल 05 अप्रैल से 11 अप्रैल 2020 तक का समय
कर्क-
सब कुछ मध्यम है। बस एक-दो दिन की बात है। बजरंग बली को प्रणाम करें। भगवान शिव की अराधना करें। बच्चों की सेहत पर और मन पर ध्यान देने की बहुत जरूरत है। इम्यूनिटी डाउन रहेगी। प्रेम, संतान, व्यवसाय, मन, स्वास्थ्य सब पर ध्यान दें।
सिंह-
भगवान शिव की अराधना करें। सूर्यदेव को जल दें। घर में कलह हो सकती है। वाणी पर ध्यान दें। घर पर भौतिक सुख-सुविधा की चीजों में समस्या आ सकती है। ध्यान दें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय मध्यम है।
कन्या-
स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें। सूर्यदेव को जल दें। उर्जा आएगी लेकिन अक्रामकता बढ़ेगी। बहुत जल्द गुस्सा हो जाने से कुछ चीजें खराब हो सकती हैं। रक्तचाप, कंधे, आंख, नाक, कान, गला पर ध्यान दें।
तुला-
कहीं भी धन न लगाएं। सारी चीजों को सिक्योर करके चलें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। मन पर ध्यान दें। व्यवसाय भी मध्यम रहेगा। आपस में तू-तू, मैं-मैं या कुछ ज्यादा बोल जाने की वजह से थोड़ी समस्या हो सकती है। धन आने की सम्भावना है। शनिदेव को मानसिक तौर पर प्रणाम करें। भगवान शिव की अराधना करें।
वृश्चिक-
स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय के मध्यम संकेत हैं। भगवान शिव की अराधना करें। लाल वस्तु पास रखें। मानसिक चंचलता बढ़ेगी आपकी। भाग्यवश कुछ सुअवसर भी मिल सकते हैं। जलजनित संक्रमण से सावधान रहिएगा।
धनु-
स्वास्थ्य, प्रेम और व्यवसाय मध्यम है। भगवान शिव की अराधना करें। उनका मंत्रोच्चारण करें। अच्छा रहेगा। मन बहुत अप्रसन्न रहेगा। खिन्नता बढ़ेगी, खर्च बढ़ेगा। किसी बात को लेकर या वित्तीय चिंता आपको परेशान करेगी।
मकर-
फिर भी मन, स्वास्थ्य, व्यवसाय पर ध्यान दीजिए। सब कुछ मध्यम दिख रहा है। भगवान शिव की अराधना करें। भाग्यवश व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ सुअवसर प्राप्त हो सकते हैं। भले टेलीफोनिक हो या किसी अन्य संदेश के माध्यम से हो।
कुंभ –
प्रेम की स्थिति मध्यम कही जाएगी। भगवान शिव की अराधना करें। हरी वस्तु पास रखें। शासन सत्ता से कुछ राहत, आश्वासन मिल सकता है। कुछ संकेत मिल सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यवसाय मध्यम से बेहतर की तरफ दिखने लगा है।
मीन-
भगवान शिव की अराधना करें। पूजा पाठ में मन लगेगा। थोड़ा बेहतर स्थिति में आप आ गए हैं। स्वास्थ्य सुधार की ओर जा रहा है। प्रेम में अच्छी स्थिति के साथ कुछ पुरानी बातों को लेकर झगड़ा-तकरार न हो ध्यान रखिए।