Crimeछत्तीसगढ़

जगदलपुर : बलात्कार पीडि़ता नाबालिग मां बनी

जगदलपुर : 28 साल के एक युवक ने 13 साल की बच्ची को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसे शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच युवक काम के सिलसिले में आंध्रप्रदेश गया और इधर बच्ची ने एक लडक़ी को जन्म दिया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। 13 साल की बच्ची ने 1 किलो 4 सौ ग्राम की बच्ची को जन्म दिया है। जन्म के बाद से दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस आरोपी को पकडऩे आंधप्रदेश गया तो वहां से फरार हो गया था।

माकड़ी पुलिस के अनुसार तुरेंडी गांव में रहने वाले 28 वर्षीय भुनेश्वर ने इसी थाना क्षेत्र की एक 13 साल की लडक़ी को अपने प्रेमजाल में फंसाया था। युवक पिछले साल जुलाई से लगातार बच्ची का शारीरिक शोषण यह कहते हुए कर रहा था कि वह उसके साथ शादी करेगा। इस बीच भुनेश्वर काम के सिलसिले में विशाखापटनम चला गया और इधर बच्ची गर्भवती हो गई। इसकी खबर बच्ची के घर वालों को भी नहीं थी। इसके बाद चार दिन पहले जब बच्ची ने एक बच्ची को जन्म दिया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।आंध्रप्रदेश में पुलिस की दबिश, लेकिन आरोपी फरार :- पुलिस की एक टीम को आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम भी भेजा गया था। भुनेश्वर जिस कंपनी में काम कर रहा था वहां पुलिस ने दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने के दो दिन पहले ही भुनेश्वर मौके से भाग निकला था।

कोरबा : शराबी छोटे भाई की हत्या
कोरबा  :  उरगा थाना अंतर्गत पहंदा के दूबराजसिंह कंवर व उसके भाई शिवसिंह के आदतन शराबी होने की वजह से अक्सर विवाद होता था। मना करने पर भी वह नहीं मान रहा था, जिस कारण विवाद के दौरान आक्रोश में आकर शिवसिंह ने छोटे भाई दूबराजसिंह कंवर की हत्या कर दी। रविवार की रात को भी उनके बीच विवाद हुआ। जिस पर वे आपस में मारपीट करने लगे। इस दौरान दुबराज खाट पर गिर गया। शिवसिंह ने अपने पैर समेत नायलोन के थैले से उसका गला दबाया। दम घुटने से दुबराज की मौत हो गई। भाईयों के बीच अक्सर नशे में मारपीट होने की बात सोचकर परिजनों ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन रविवार की सुबह दुबराज का शव खाट पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लगने पर परिजनों से पूछताछ की गई। जिसमें रात में दोनों भाईयों के बीच मारपीट का पता चला। उरगा थाना प्रभारी विजयसिंह ने बताया कि शिव सिंह से पूछताछ करने पर उसने गला दबाकर छोटे भाई की हत्या करना स्वीकार कर लिया। छोटे भाई की हत्या के आरोपी शिवसिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी हो चुकी है। वह अपनी पद्यी व दो बच्चों के साथ रहता है। साथ में उसका भाई दुबराज भी रहता था। जो अविवाहित था और अक्सर शराब के नशे में घर पहुंचता था। उससे व उसके परिवार को गाली-गलौच करता था। मना करने पर भी वह नहीं मान रहा था।
 

 कोरबा : बाड़ी में गांजा की खेती
कोरबा : कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम सुतर्रा निवासी मानसाय गोड़ ;60द्ध के खेत में गांजा का पौधा लगा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मानसाय के यहां दबिश दी। जहां बाड़ी में गांजा का 10 पौधा लगा हुआ था। पुलिस ने गांजा का पौधा जब्त किया। मामले में वृद्ध के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
 

 कोरबा : डीजल चोर जेल भेजे गये
कोरबा : एसईसीएल के गेवरा-दीपका व कुसमुंडा खदान में चोरी रोकने पुलिस पेट्रोलिंग तेज होने के बाद कुसमुंडा के डीजल चोर गिरोह ने मानिकपुर खदान का रूख कर लिया है। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात गिरोह खदान से डीजल चोरी कर ले जा रहा था।

इसकी सूचना मानिकपुर चौकी प्रभारी को मिलने के बाद पुलिस टीम पेट्रोलिंग में लगाई गई थी। टीम ने डीजल लेकर जा रहे कुसमुंडा के बरपाली निवासी पवन बघेल व अनिल कुर्रे को पकड़ा। उनके पास से 90 लीटर डीजल मिला। पूछताछ में दोनों ने बताया कि डीजल चोरी में कुसमुंडा निवासी कुलदीप अग्रवाल व अक्षय भी शामिल है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें भी पकड़ा। चारों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करके उन्हें कोर्ट पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button