
रायपुर : पंचायती राज दिवस के मौके पर कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, वरिष्ठ विधायक पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा की उपस्थिति में तीनों महासमुंद जिले के सराईपाली जनपद पंचायत के तीन भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों ने कांग्रेस महासमुंद जिले के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दीपांजलि-तरूण सरवंश (सभापति जनपद पंचायत सरायपाली क्षेत्र क्रं.14), सुन्दर चैहान (जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रं.9 सरायपाली), मुरलीधर भोई (जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रं. 23 सरायपाली) ने भाजपा में उपेक्षा एवं कार्यप्रणाली से त्रस्त होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल,
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने दीपंजली-तरूण, सुंदर चैहान, मुरलीधर भोई का स्वागत करते हुये कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करना नहीं जानती और सत्ता के मद में इतने मदमस्त है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधीयों का अधिकार छीन रही है।
भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करना नहीं जानती
तीनो जनप्रतिनीधियों ने कहा कि वे लगातार भाजपा में खुद को प्रताडि़त महसूस कर रहे थें इसलिये उन्होंने भाजपा छोड़ दी है, कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है और कांग्रेस की रीति-निति सिद्धांतो से प्रभावित होकर यह कदम उठाया है।
इस अवसर पर महासमुंद जिलाध्यक्ष आलोक चंद्राकर, महामंत्री हरदेव ढि़ल्लो, राजेन्द्र चन्द्राकर, विश्वजीत बेहरा, मोहित नन्द, अरविंद बिश्रा उपस्थित थें।