रायपुर : किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण एवं सम्मान समारोह राजनांदगांव में 4 को

रायपुर : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शुक्रवार 04 मई को राजनांदगांव में आयोजित किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संस्कृति विभाग द्वारा यह सम्मान समारोह राजनांदगांव के पद्म गोविंद राम निर्मलकर सभागृह में अपरान्ह 3.30 बजे से आयोजित किया जाएगा।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे
समारोह में मुख्यमंत्री सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल को हिन्दी छत्तीसगढ़ी सिनेमा में निर्देशन के क्षेत्र योगदान के लिए तथा मनोजवर्मा को छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय, पटकथा निर्माण के क्षेत्र में किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण से सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री दयालदास बघेल करेंगे।
छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन
समारोह में लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत, राजनांदगांव के लोकसभा सांसद अभिषेक सिंह, नगरपालिका निगम राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव, विक्रम साहू, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष खूबंचद पारख, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामजी भारती, वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष नीलू शर्मा, सामाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष शोभा सोनी, उर्दू अकादमी के अध्यक्ष अकरम कुरैशी, विधायक डोंगरगढ़ सरोजनी बंजारे,
राजनांदगांव के लोकसभा सांसद अभिषेक सिंह,
विधायक खैरागढ़ बिरवर जंघेल, विधायक मानपुर मोहला तेजकुंवर नेताम, विधायक खुज्जी भोलाराम साहू, विधायक डोंगरगांव दलेश्वर साहू, अध्यक्ष जिला पंचायत चित्रलेखा वर्मा, पूर्व अध्यक्ष नागरिक आपूर्ती निगम लीला राम भेजवानी, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम अशोक शर्मा, अध्यक्ष राजगामी संपदा राजनांदगांव रमेश पटेल, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सचिन बघेल,
अध्यक्ष जनपद पंचायत सरिता कन्नौजे विशिष्ट अतिथि होंगी
पूर्व अध्यक्ष राजगामी संपदा संतोष अग्रवाल, और अध्यक्ष जनपद पंचायत सरिता कन्नौजे विशिष्ट अतिथि होंगी। संस्कृति विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर राजनांदगांव के पद्म गोविंदराम निर्मलकर सभागृह अपरान्ह 3.30 बजे से डॉ. सुरेन्द्र दुबे का काव्य पाठ एवं महंत सर्वेश्वर दास, नगर निगम हायर सेकेन्डरी स्कूल परिसर में रात्रि 7.30 बजे से गायिका सु नीति मोहन का कार्यक्रम होगा।